देहरादून पुलिस लाइन में भावुक विदाई: 40 साल तक सेवा देने वाले कर्मियों को SSP ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

देहरादून: देहरादून के पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को माह मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

“पुलिस परिवार का हमेशा रहेंगे हिस्सा”
समारोह को संबोधित करते हुए SSP ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी ये सभी कर्मी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बने रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर पुलिस विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

सम्मान के साथ दी विदाई
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। SSP ने कहा कि इन कर्मियों का अनुभव विभाग के लिए अमूल्य है और आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

अनुभवों से सीख लेने का संदेश
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान आई चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में बताया। SSP ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को इन अनुभवों से सीख लेकर अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

01 श्री जयेन्द्र प्रसाद अ0उ0नि0 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष 05 माह 21 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 25 वी पीएसी रायबरेली, 9 वीं पीएसी एसपीएफ, 46 वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर, डीईएफ लखनऊ, जनपद हरिद्वार, पौडी तथा देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

02:  रवि प्रकाश अ0उ0नि0 स0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद सहारनपुर, मेरठ, टिहरी तथा देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

03:  नरेश कुमार, अ0उ0नि0 स0पु0: इनका सेवाकाल कुल 39 वर्ष 07 माह 25 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

04:  मनोरथ प्रसाद, अ0उ0 नि0स0पु0: इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, टिहरी, चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

05:  राजेन्द्र सिंह, अ0उ0 नि0स0पु0: इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 04 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पिथौरागढ, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

06:  रामनाथ असवाल, हे0कां0स0पु0: इनका सेवाकाल कुल 17 वर्ष 03 माह 25 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

07:  जयवीर सिंह नेगी, हे0कां0 स0पु0: इनका सेवाकाल कुल 23 वर्ष 11 माह 11 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, रूद्रप्रयाग तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

08:  सत्येन्द्र कुमार, कुक: इनका सेवाकाल कुल 36 वर्ष 11 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

दशकों तक दी उल्लेखनीय सेवाएं
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में कई ऐसे अधिकारी शामिल रहे, जिन्होंने 40 वर्षों से अधिक समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। विभिन्न जनपदों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में रहे अधिकारी और परिजन उपस्थित
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश, विकासनगर सहित अन्य अधिकारी, पुलिस परिवार के सदस्य और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html