देहरादून फायरिंग कांड पर CM धामी का एक्शन: दो अधिकारी सस्पेंड, नाइट क्लब विवाद से जुड़ा मामला

देहरादून: देहरादून में हुए चर्चित फायरिंग कांड पर पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। घटना पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज
घटना के बाद डिप्टी एक्साइज इंस्पेक्टर शोबन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं राजपुर थाना क्षेत्र की कुठाल चौकी के इंचार्ज उपनिरीक्षक अशोक कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

नाइट क्लब विवाद से जुड़ा मामला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक नाइट क्लब में शराब पीने के दौरान दो गुटों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। विवाद इतना बढ़ गया कि बाद में फायरिंग की घटना सामने आई।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत
इस फायरिंग की चपेट में आकर एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई, जिससे पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई। घटना के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सरकार का सख्त संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने साफ संकेत दिया है कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html