उत्तराखंड सरकार ने जारी किया 2024 का अवकाश कैलेंडर, 25 सार्वजनिक अवकाश, ईगास-बग्वाल भी शामिल
उत्तराखंड राज्य सरकार ने वर्ष 2024 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें कुल 25 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। यह कैलेंडर सचिव सामान्य प्रशासन, विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी किया गया। कुछ प्रमुख अवकाश निम्नलिखित हैं:
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
महाशिवरात्रि – 26 फरवरी
ईद-उल-फितर – 31 मार्च
रामनवमी – 6 अप्रैल
महावीर जयंती – 10 अप्रैल
आंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल
गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई
ईद-उल-जुहा – 7 जून
हरेला – 16 जुलाई
होलिका दहन – 13 मार्च
होली – 14 मार्च
ईगास-बग्वाल – 1 नवंबर
इस कैलेंडर में उत्तराखंड की पारंपरिक छुट्टियों जैसे हरेला और ईगास-बग्वाल भी शामिल हैं, साथ ही होली पर दो दिन का अवकाश रहेगा।