आईआईटी रुड़की–यूएसएसी की साझेदारी: अंतरिक्ष विज्ञान, आपदा प्रबंधन और जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी में नई उड़ान
उत्तराखंड में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान और जियोस्पेशियल तकनीक के क्षेत्र में अकादमिक, वैज्ञानिक और अनुसंधान गतिविधियों को नई गति देना है।
यह समझौता आईआईटी रुड़की परिसर में संस्थान के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत और यूएसएसी के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत द्वारा औपचारिक रूप से हस्ताक्षरित किया गया। इस मौके पर सेंटर फॉर स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रमुख प्रो. संजय एच. उपाध्याय और डॉ. प्रियदर्शी उपाध्याय भी मौजूद रहे।
तीन प्रमुख क्षेत्रों में होगा सहयोग
इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान तीन मुख्य क्षेत्रों पर मिलकर काम करेंगे:
-
अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग
-
एम.टेक और पीएचडी छात्रों का संयुक्त मार्गदर्शन
-
सेमिनार, कार्यशालाओं और सम्मेलनों का संयुक्त आयोजन