उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा: सीएम धामी ने PWD के 5 वर्षीय मास्टर प्लान का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तैयार वर्ष 2026 से 2031 तक की विकास योजनाओं पर आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “विजन के साथ विकास” राज्य सरकार की प्राथमिकता है और यह मास्टर प्लान उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तिका न केवल आगामी पांच वर्षों की विकास रणनीति तय करती है, बल्कि “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को हासिल करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं, जिनमें सड़कों का व्यापक निर्माण शामिल है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार अब पारंपरिक विकास मॉडल से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी और नवाचार आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जा सकें। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड तेजी से एक पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है, इसलिए कनेक्टिविटी और सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है।
100 से अधिक परियोजनाओं का विजन
सचिव, लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि इस मास्टर प्लान में 100 से अधिक परियोजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से:
-
रोड कनेक्टिविटी
-
इकॉनमी हब से जुड़ाव
-
ब्रिज डेवलपमेंट और सेफ्टी
-
सड़क सुरक्षा और स्लोप प्रोटेक्शन
-
टेक्नोलॉजी का उपयोग
-
वित्तीय प्रबंधन और नीतिगत सुधार