लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार का स्पष्ट जवाब: हरदीप सिंह पुरी बोले कोई प्रस्ताव नहीं, घबराने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े हालात के बीच देश में फैल रही लॉकडाउन की अफवाहों पर केंद्र सरकार ने साफ रुख अपनाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत सरकार के पास लॉकडाउन लागू करने का कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांत व जिम्मेदार बने रहें।
“घबराहट फैलाना ठीक नहीं”
हरदीप पुरी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक स्थिति जरूर तनावपूर्ण है, लेकिन ऐसी स्थिति में अफवाह फैलाना और पैनिक क्रिएट करना बिल्कुल सही नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर रियल टाइम में नजर बनाए हुए है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी तैयारी
पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बयान में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ईंधन आपूर्ति और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत
ऊर्जा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है:
-
पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर
-
डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये से घटाकर शून्य