चमॊली विकासखंड देवाल के ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू को भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ग चौबटाखाल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किय

चमॊली विकासखंड देवाल के ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू को भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ग चौबटाखाल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद देवाल ब्लाक प्रमुख दानू ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें चौबटाखाल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाने का वें प्रयास करेंगे।इस जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी का आभार जताया हैं। उल्लेखनीय हैं कि चौबटाखाल विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई,लघु सिंचाई आदि विभागों के मंत्री सतपाल महाराज विधायक हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में भी महाराज के ही इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनने की प्रबल संभावना हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.