भाजपा ने आने सभी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया

संजय राठौर (डोईवाला)

  देहरादून  डोईवाला – भारतीय जनता पार्टी ने आने सभी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का काम शुरू करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया
डोईवाला नगर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला और नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा की हम सब संगठन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता हैं।


आज भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार जनहित के मुद्दों पर तेजी से काम कर रही है, देश विकास की ओर लगातारअग्रसर है वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव सैनी ने कहा कि सभी पदाधिकारी, संगठन में मजबूती से काम करेंऔर संगठन को और मजबूत करें सभी पदाधिकारी अपने पद का ठीक तरह से निर्वहन करें कहा की पार्टी की रीति नीति पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाया जाए इस पर विचार विमर्श हुआ

भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर लोधी, संजीव सैनी, नगीना रानी, नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, महामंत्री पंकज शर्मा, मंत्री मनवर नेगी और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी , मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी, के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला एवं मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.