उत्तराखंड़: मंत्रियों को चाहिए नई और महंगी गाड़ियां, वित्त विभाग ने प्रस्ताव पर लगाई आपत्ति
उत्तराखंड़: मंत्रियों को चाहिए नई और महंगी गाड़ियां, वित्त विभाग ने प्रस्ताव पर लगाई आपत्ति
देहरादून। कर्ज में डूबे प्रदेश में प्रदेश के मंत्रियों को नई और महंगी गाड़ियां चाहिए, लेकिन वित्त विभाग ने उसपर आपत्ति लगा दी है। महज पांच साल पुरानी गाड़ियां मंत्रियों के पास हैं, लेकिन उनको अब नई और मंहगी गाड़ियां चाहिए। परिवहन मंत्री चंदन राम दास भी इस पक्ष में हैं। मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि नई गाड़ियों से जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा बेहतर होगी। बीते दिनों परिवहन विभाग ने महंगी गाड़ियों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वित्त विभाग ने इस पर आपत्तियां लगाते हुए प्रस्ताव लौटा दिया था।
![](https://uttarakhandfirstnews.com/wp-content/uploads/2022/02/ad-1-e1645525791617.jpg)
अब विभाग इन आपत्तियों को दूर करने पर काम कर रहा है। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डीजल, पेट्रोल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बहुत सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के पास बहुत पुरानी गाड़ियां हैं। इसलिए परिवहन विभाग ने प्रस्ताव भेजा है कि पुरानी गाड़ियां हटाकर नई दी जाएं। वित्त विभाग ने इस पर कुछ आपत्तियां लगाई हैं। जो भी सही होगा, उस पर सरकार निर्णय लेगी। मंत्री ने कहा कि हमने बड़ी गाड़ियों की डिमांड नहीं रखी है। जो हैं, वह सही होनी चाहिए।