उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपनी चतुर्थ सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा जारी की गई इस सूची में विभिन्न नगर निगमों के महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।
नगर निगम प्रत्याशी सूची में शामिल नाम:
हरिद्वार (ओबीसी महिला) – किरन जैसल
श्रीनगर (महिला) – आशा उपाध्याय
कोटद्वार (अनारक्षित) – शैलेन्द्र रावत
पिथौरागढ़ (महिला) – कल्पना देवलाल
अल्मोड़ा (ओबीसी) – अजय वर्मा
रूद्रपुर (अनारक्षित) – विकास शर्मा
लेकिन हल्द्वानी में फैसला लंबित
हालांकि भाजपा ने अधिकांश नगर निगमों के महापौर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा हल्द्वानी नगर निगम महापौर पद के उम्मीदवार को लेकर है। सूत्रों के अनुसार, हल्द्वानी सीट पर पार्टी द्वारा अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और इस पर पेच फंसा हुआ है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि पुराने नाम पर ही पार्टी की मोहर लगना तय है, लेकिन अंतिम घोषणा अभी बाकी है।
इस सूची में विभिन्न नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों का चयन भाजपा की चुनाव समिति द्वारा किया गया है, जो पार्टी की रणनीति और स्थानीय समीकरणों के आधार पर तय किया गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी नामों की घोषणा भी जल्द हो सकती है।