प्रीतम सिंह की भविष्यवाणी: “अब कांग्रेस नहीं टूटेगी, बीजेपी में होगी बड़ी टूट”
उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज़ है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बीजेपी में गए नेताओं पर तीखा हमला बोला है और साथ ही एक बड़ी भविष्यवाणी भी कर डाली है।
प्रीतम सिंह ने कहा, “जो नेता आज कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं, वे कभी हमारे सहयोगी हुआ करते थे। कांग्रेस ने ही उन्हें राजनीतिक पहचान और मंच दिया। लेकिन अब वे बीजेपी में जाकर कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं, ताकि अपनी वहां की स्थिति मजबूत कर सकें।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे नेताओं को अब यह साबित करना होगा कि वे बीजेपी में क्यों गए और वहां रहकर वे क्या योगदान दे सकते हैं।
प्रीतम सिंह ने भविष्य की सियासी तस्वीर को लेकर कहा, “अब कांग्रेस में टूट की कोई संभावना नहीं है। बल्कि निकट भविष्य में बीजेपी में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है।”
उनके इस बयान से सियासी गलियारों में एक नई चर्चा शुरू हो गई है।