Pinaau Village: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एक बार फिर सामने आई है। चमोली जिले के सुदूरवर्ती पिनाऊ गांव में 72 वर्षीय बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ने के बाद ग्रामीणों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए उन्हें आठ किलोमीटर तक स्ट्रेचर पर ढोकर सड़क तक पहुंचाया। बाद में हेली एंबुलेंस की मदद से मरीज को देहरादून के हायर सेंटर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार Keshar Singh की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था। गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं था। ऐसे में शनिवार सुबह गांव के लोगों ने मिलकर बुजुर्ग को स्ट्रेचर पर रखा और दुर्गम पहाड़ी रास्तों से करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर घेस मोटर मार्ग तक पहुंचाया।
तीन घंटे तक चले इस कठिन सफर में ग्रामीण बारी-बारी से स्ट्रेचर उठाते रहे। रास्ते में उबड़-खाबड़ पगडंडियां, गदेरे और पहाड़ी चढ़ाई मरीज और ग्रामीणों दोनों के लिए बड़ी चुनौती बने रहे।
ग्रामीणों ने दिखाई इंसानियत
मरीज को अस्पताल पहुंचाने में गांव के कई लोगों ने सहयोग किया। इनमें Dayal Singh, Mahipal Singh, Himmat Singh, Lakshman Singh, Chandan Singh समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
घेस सड़क तक पहुंचने के बाद मरीज को निजी वाहन से Primary Health Centre Deval ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।
हालत गंभीर होने पर मांगी गई हेली सेवा
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Robin Raj ने बताया कि मरीज को हार्ट अटैक आया था। वहीं B P Purohit के अनुसार मरीज को पहले एंबुलेंस से गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया गया, जहां से हेली एंबुलेंस के जरिए देहरादून रेफर किया गया।
सड़क नहीं होने से बढ़ रही मुश्किलें
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा के अभाव में गांव के बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं।
गांव के पूर्व प्रधान Umrao Singh Danu ने बताया कि धूराधारकोट से पिनाऊ तक 22 किलोमीटर मोटर मार्ग का सर्वे कई बार हो चुका है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को मंजूरी नहीं मिल पाई है।
उन्होंने कहा कि सड़क न होने से हर आपात स्थिति में ग्रामीणों को मरीजों को कंधों और स्ट्रेचर के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है।
विधायक ने क्या कहा?
थराली विधायक Bhupal Ram Tamta ने कहा कि धूराधारकोट से पिनाऊ तक मोटर मार्ग की फाइल वन विभाग की स्वीकृति के लिए भेजी गई है। वन भूमि से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।