देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा कंपनी ब्यूरो सिक्योरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड एम्स अस्पताल में 70 सुरक्षा गार्ड और अन्य सुरक्षा पदों पर भर्ती करने जा रही है। सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकेंगे।
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी ऑफिसर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 दिसंबर तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन समय पर भेजने वालों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं, जिनमें — दसवीं और बारहवीं की शैक्षिक प्रमाणपत्र — आधार कार्ड — पैन कार्ड — नवीनतम पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र — एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। सभी दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 25,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी युवाओं को निःशुल्क रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी, जिससे नौकरी करने आने वाले अभ्यर्थियों को आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।
कंपनी का कहना है कि सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह अवसर न केवल नौकरी प्राप्त करने का मौका है, बल्कि एक सुरक्षित और स्थापित क्षेत्र में अपने भविष्य को स्थिर करने का भी मार्ग है। अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की शंका के समाधान के लिए इच्छुक युवा दूरभाष नंबर 8091970175 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।