गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर बड़ा हमला, बोले– सभी व्यवस्थाएं पटरी से उतरीं; 16 फरवरी को राजभवन घेराव
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश की धामी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर रोजगार और महिला सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं पटरी से उतर चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ऐसे मुद्दों को बढ़ावा दे रही है जिससे समाज में विघटन की स्थिति पैदा हो।
गोदियाल ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा द्वारा किए गए वादे एक-एक कर धराशायी हो रहे हैं और सरकार अब जुमलेबाजी के सहारे जिम्मेदारी से बच रही है।
16 फरवरी को राजभवन घेराव
इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 16 फरवरी को राजभवन घेराव का ऐलान किया है। गोदियाल ने कहा कि यह प्रदर्शन जनता के हक, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ होगा।
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गणेश गोदियाल ने कहा—
-
राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं
-
बेरोजगारी चरम पर है
-
मनरेगा का नाम बदलने और श्रमिकों के अधिकारों में कटौती की कोशिश हो रही है
-
बिजली के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि सरकार विद्युत नियामक आयोग में कटौतियां कर रही है
उनका कहना है कि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाकर विभाजनकारी राजनीति कर रही है।
व्यापक तैयारी में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी के अनुसार, राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में बैठकें जारी हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में शामिल होंगे:
-
वरिष्ठ नेता
-
विधायक व पूर्व विधायक
-
एआईसीसी और पीसीसी सदस्य
-
सभी प्रकोष्ठों व विभागों के पदाधिकारी
मुख्य मुद्दे क्या होंगे?
प्रदर्शन में जिन प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा, उनमें शामिल हैं:
मनरेगा से जुड़े बदलाव
महिलाओं की सुरक्षा
बिगड़ती कानून व्यवस्था
बेरोजगारी और महंगाई
भ्रष्टाचार