खेल नीति की आवश्यकता पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने दिया जोर।

डोईवाला
संजय राठौर

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री और उत्तराखंड प्रदेश विधान सभा चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी पहुंचे डोईवाला।
क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और साथ कार्यकर्ता मौजूद।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने तमाम खिलाड़ियों को किया सम्मानित किया और उत्तराखंड में खेल नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उचित खेल नीति के अभाव में तमाम खेल प्रतिभाएं सामने नहीं आ पा रही है लेकिन उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार बहुत जल्द खेल नीति बनाकर युवा प्रतिभाओं को मौका देने जा रही हैं।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया हिट इंडिया के सपने को हमारे खिलाड़ी कर रहे साकार।
इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और क्रीड़ा भारती के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि राज्य बने 21 साल हो गए है लेकिन किसी भी सरकार ने उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए आज तक खेल नीति नहीं बनाई जो कि उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ है। हालांकि वर्तमान धामी सरकार द्वारा खेल नीति बनाने की ओर अग्रसर है जिससे खिलाड़ियों को काफी उम्मीद है।
इस अवसर अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला क्रीड़ा भारती अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पंकज बहुगुणा, विक्रम नेगी, मनोज कांबोज, नीलम नेगी, रीता नेगी कोमल देवा राममूर्ति ताई,

Leave A Reply

Your email address will not be published.