डोल आश्रम में सीएम धामी का भव्य स्वागत, श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन

डोल आश्रम में सीएम धामी का भव्य स्वागत, श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन किया और माँ राजेश्वरी का अभिषेक कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थापित विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र का अवलोकन किया और कहा कि यहां आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास की तपस्या, साधना और समर्पण के कारण यह स्थान आज वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। डोल आश्रम अब आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा में हर वर्ष बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में सुविधाएं और व्यवस्थाएं तेजी से मजबूत हुई हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html