रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया एएसआई, बिजली चोरी के मुकदमे में 15 हजार मांगने पर विजिलेंस की कार्रवाई

हल्द्वानी/ऊधम सिंह नगर: प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई अनवर अहमद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई ऊधम सिंह नगर विजिलेंस की टीम ने की।

जानकारी के अनुसार आरोपी एएसआई ने थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के एक मुकदमे को निपटाने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सतर्कता विभाग से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को घूस लेते हुए पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने पूर्व योजना के तहत ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही एएसआई ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html