ऋषिकेश में आईजी की सरकारी गाड़ी को कार ने मारी टक्कर, चालक को आई झपकी; बड़ा हादसा टला

देहरादून/ऋषिकेश: ऋषिकेश क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले की सरकारी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। सात मोड़ के पास सामने से आ रही एक कार ने आईजी की कार को टक्कर मार दी। हादसे में किसी के घायल न होने से बड़ा अनहोनी टल गई, हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

दीक्षांत समारोह से लौट रहे थे आईजी

जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षु उपाधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद आईजी देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान सात मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग वाहन में सवार लोगों का हाल जानने के लिए दौड़ पड़े। आईजी के गनर ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

चालक ने मानी गलती

मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और सामने से आ रही आईजी की गाड़ी से टक्कर हो गई।

दोनों गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

ऋषिकेश के क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि हादसे में आईजी सहित किसी को भी चोट नहीं आई है। दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। आईजी की कार को रानीपोखरी थाने और दूसरी कार को कोतवाली ऋषिकेश ले जाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html