पौड़ी  आपदा पीड़ितों को मिली आर्थिक मदद

पौड़ी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

ग्राम सैंजी में आपदा के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 15 भवन स्वामियों — प्रभा देवी, नीलम सिंह भण्डारी, भगत सिंह भण्डारी, पवन सिंह भण्डारी, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह, दीवान सिंह, रविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, कृपाल सिंह एवं हेमराज सिंह — को राज्य आपदा मोचन निधि से प्रति भवन स्वामी ₹1,30,000 की सहायता राशि स्वीकृत की गई। ये राशि मुख्यमंत्री ने चेक के माध्यम से परिजनों को सौंपी।

वहीं ग्राम बुरांसी में आपदा के कारण जान गंवाने वाली महिला आशा देवी पत्नी श्री प्रेम सिंह के परिजनों — अनिल सिंह एवं शुगम सिंह, और विमला देवी पत्नी श्री बलवन्त सिंह के परिजनों — विक्रम सिंह एवं दीपक सिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2,00,000 प्रति मृतक के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इसके अलावा बुरांसी गांव के केशर सिंह पुत्र श्री अमर सिंह का आवासीय भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर ₹1,30,000 की सहायता राशि चेक के माध्यम से दी गई।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हर संभव मदद और पुनर्वास में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html