उत्तराखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस जी. नरेंद्र ने फुल कोर्ट रेफरेंस के साथ सम्भाला चार्ज

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र ने 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से आए मुख्य न्यायाधीश ने गुरुवार को देहरादून के राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद फुल कोर्ट रेफरेंस के साथ अपने पद का कार्यभार संभाला।

कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रार जर्नल कहकशा खान ने किया, जिसमें महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस. रावत, और न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में मुख्य न्यायाधीश के बारे में जानकारी दी और प्रदेश की भौगोलिक स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड में न्यायपालिका एक बड़ी चुनौती का सामना कर रही है, और उनके कार्यकाल के दौरान सुधार लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। अंत में, उन्होंने सभी से कानून का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर, बार काउंसिल अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, और अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *