CBI की छापेमारी: ED अधिकारी के ठिकानों से 56 लाख कैश और संपत्ति बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक असिस्टेंट डायरेक्टर के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। शिमला स्थित ED अधिकारी के घर और दफ्तर पर की गई छापेमारी में 56 लाख रुपये की नकद राशि समेत भारी मात्रा में संपत्ति बरामद हुई है।

सीबीआई ने बताया कि आरोपी अधिकारी पर तीन साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) मामले में रिश्वत लेने का आरोप है। इसके अलावा, सीबीआई ने आरोपी के भाई को भी हिरासत में लिया है, जो दिल्ली में एक पब्लिक सेक्टर बैंक में मैनेजर के तौर पर तैनात है।

इस मामले में चंडीगढ़ स्थित सीबीआई ऑफिस में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट, 1988 की धारा 7A के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालाँकि, आरोपी अधिकारी और एक बिचौलिया फरार हैं।

सीबीआई टीम ने चंडीगढ़ से शिमला पहुंचकर आरोपी के आवास और कार्यालय की तलाशी ली, जहां कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं। इस मामले में सीबीआई की कार्रवाई से भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में कड़ी सख्ती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *