पुष्कर सिंह धामी बोले“अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत”, पीएम दौरे को बताया विकास की बड़ी सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के राज्य आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका हर दौरा प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे ऐलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं उत्तराखंड के विकास को नई गति दे रही हैं।

उन्होंने इस अवसर पर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को बैसाखी और सिख नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और कृषि परंपराओं के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रधानमंत्री द्वारा “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक” बताए जाने से राज्य को नई दिशा और उत्साह मिला है।

मुख्यमंत्री ने माणा गांव को देश का प्रथम गांव घोषित करने, इन्वेस्टर समिट के जरिए “वेड इन उत्तराखंड” का संदेश देने, आदि कैलाश यात्रा, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” की अवधारणा के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कविता के माध्यम से प्रधानमंत्री के नेतृत्व और देश के विकास की सराहना करते हुए कहा—“अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नंदा राजजात यात्रा पर आधारित स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html