नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, उत्तराखंड में रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर दिया, जिससे उत्तराखंड में रोजगार और पर्यटन के नए द्वार खुल गए हैं। इस परियोजना के शुरू होने से अब दिल्ली से देहरादून का सफर महज़ ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।

इस कॉरिडोर के चालू होने से चारधाम यात्रा, कॉर्बेट नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क, मसूरी, टिहरी सहित उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।

यह कॉरिडोर केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि “ग्रीन कॉरिडोर” के रूप में राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला साबित होगा। इससे पहाड़ और मैदान के बीच दूरी कम होगी और किसान, उद्यमी व स्थानीय उत्पादक सीधे बड़े बाजारों से जुड़ सकेंगे।

अब हर्षिल के सेब, जोशीमठ और चकराता की राजमा, पुरोला के लाल चावल और रुद्रप्रयाग के बुरांश जूस जैसे उत्पाद तेज़ी से और कम लागत में बड़े शहरों तक पहुंच सकेंगे। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

इस परियोजना से कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग, फूड प्रोसेसिंग और एग्री-लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही छोटे और मध्यम उद्योगों को भी गति मिलेगी और पलायन की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

बेहतर कनेक्टिविटी के कारण देश-विदेश के पर्यटक अब उत्तराखंड के दूरस्थ और प्राकृतिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और हस्तशिल्प को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *