उत्तराखंड कांग्रेस में नई ऊर्जा: गणेश गोदियाल ने संभाली कमान, जिला अध्यक्षों के साथ पहली बैठक में 2027 मिशन पर फोकस
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को सभी जिला अध्यक्षों के साथ अपनी पहली अहम बैठक की। यह बैठक उनके दूसरी पारी की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है। रविवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिखा, उसने नेतृत्व को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत संदेश देने का अवसर प्रदान किया है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और एकता को आगे बढ़ाना था।
पदभार ग्रहण समारोह में झलकी चुनावी तैयारी
रविवार को हुए पदभार ग्रहण समारोह में पार्टी की चुनावी झलक साफ दिखाई दी। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के जोश ने नेताओं के मनोबल को बढ़ाया। समारोह में बड़े नेताओं ने एकजुटता, अनुशासन और दूरगामी रणनीति पर बल दिया।
हरीश रावत का उत्साह बढ़ाने वाला संबोधन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा भरते हुए पार्टी नेताओं को “पांडव और पंचमुखी रुद्राक्ष” की उपमा दी। उन्होंने इशारों ही इशारों में यह संदेश दिया कि चुनावी जीत तभी संभव है जब सभी नेता व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर सामूहिक लक्ष्य पर फोकस करें।
रावत ने स्पष्ट कहा—
“कोई नेता यह न सोचे कि उसकी सीट हार जाए पर बाकी 69 सीटें जीत जाएं। बल्कि हर किसी को अपनी सीट जिताने की जिम्मेदारी लेनी होगी।”
उन्होंने प्रीतम सिंह को “अर्जुन” और यशपाल आर्य को “भीम” की उपमा दी। रावत का कहना था कि कांग्रेस को 2027 में भाजपा को चुनौती देने के लिए प्रीतम के गांडीव और यशपाल की सामाजिक न्याय की गदा, दोनों की जरूरत पड़ेगी।
रावत ने यह भी कहा कि संविधान, गांधी-नेहरू के मूल्य और बाबा साहब अंबेडकर की सोच को बचाने का समय है। इसके लिए कांग्रेस को मजबूत आवाज उठानी होगी।
काम और उपलब्धियों को जनता तक ले जाने की जरूरत
कार्यकर्ताओं को लोकहित में किए गए कामों को जनता तक पहुंचाने की सलाह देते हुए रावत ने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान
-
सबसे ज्यादा पेंशन स्वीकृत हुईं,
-
युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियां मिलीं।