रायवाला में पूर्व सैनिकों ने मनाया 14 गढ़वाल राइफल्स का गोल्डन जुबली स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, वीर नारियों का हुआ सम्मान

रायवाला। संजय राठौर।
बद्री विशाल लाल की जय।  रायवाला में 14 गढ़वाल राइफल्स का 50वां यानी गोल्डन जुबली स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मिलिट्री इक्विपमेंट, माजरी ग्रांट स्थित संस्थान के संस्थापक नायक विनोद कुमार को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नायक विनोद कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने वीर नारियों को सम्मानित किया और बटालियन के गौरवशाली इतिहास के बारे में संक्षिप्त जानकारी से सभी को अवगत कराया।

नायक विनोद कुमार ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स भारतीय सेना की एक बेहद प्रतिष्ठित और गौरवशाली पैदल सेना रेजिमेंट है। इसका गठन मूल रूप से 5 मई 1887 को लांसडाउन (कालौडांडा) में किया गया था। वहीं 14 गढ़वाल राइफल्स की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी। उन्होंने कहा कि बटालियन ने वीरता और साहस की मिसाल कायम की है। गठन से पहले भी अदम्य साहस के साथ कई युद्धों में भाग लिया, वहीं द्वितीय विश्व युद्ध के अलावा 1948, 1962, 1965, 1971 के युद्धों और कारगिल युद्ध में भी बटालियन ने अद्भुत वीरता दिखाई है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 1921 में इसे ‘रॉयल’ की उपाधि दी गई थी। इसके जवान कंधे पर लाल रंग की ‘रॉयल रस्सी’ पहनते हैं। बटालियन अपनी वीरता और युद्ध कौशल के लिए जानी जाती है।

स्थापना दिवस के मौके पर रायवाला पूर्वसैनिक संगठन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह नेगी, सूबे मेजर विजय सिंह सजवाण, राजपाल पंवार, सूबे रविंदर, सूबे यशपाल, मोर सिंह, शैलेंद्र नौटियाल, मनोज मनोदी, महेश बहुगुणा आदि भूतपूर्व सैनिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *