महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया महाकन्या पूजन i

डोईवाला

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया महाकन्या पूजन i
**बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घर संसार सुखी बनाओ ** दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बेटियों के उत्थान और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी.

इस योजना से काफी मदद मिली है और देश में लोगों का बेटियों के प्रति नजरिया भी बदला है.

आज प्रदेश अध्यक्ष ( महिला मोर्चा )रितु खंडूरी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर की अध्यक्षता में डोईवाला प्रेम नगर बाजार में महाकन्या पूजन किया गया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने माताओं और बहनों के हाथों में मेहंदी से कमल का प्रतीक बनाया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में समझाया वही कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के बारे में बताया गया छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन करके भोग लगाकर उपहार भी भेंट किए गए कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी वीसी,जिला महामंत्री ममता नयाल ,जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी वर्षा वर्मा ,जिला कार्यकारिणी सदस्य राममूर्ति (ताई ) जिला कार्यकारिणी सदस्याअल्पना प्रजापति ,मंडल उपाध्यक्ष पूनम तोमर , सीमा देवी, अनु देवी , उर्मिला देवी , अंजना , गीता, निधि ,पूजा पाल , आदि सभी मातृशक्ति भाजपा सदस्य उपस्थित रहे i

Leave A Reply

Your email address will not be published.