देहरादून। Droupadi Murmu के 13 जून को होने वाले देहरादून दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित ट्रैफिक रूट और डायवर्जन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
पूरा क्षेत्र रहेगा नो-ड्रोन जोन
राष्ट्रपति के भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। इस दौरान किसी भी निजी या व्यावसायिक ड्रोन के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारियों और पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग की है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, होटल, लॉज, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
ट्रैफिक एडवाइजरी: ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग
ऋषिकेश और भानियावाला से देहरादून शहर आने वाले वाहन
रानीपोखरी-भोगपुर से थानो रोड।
6 नंबर पुलिया।
सहस्रधारा क्रॉसिंग।
सर्वे चौक होते हुए शहर में प्रवेश।
ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहन
रानीपोखरी-भोगपुर।
थानो रोड।
6 नंबर पुलिया।
सहस्रधारा क्रॉसिंग।
आईटी पार्क।
साईं मंदिर मार्ग से मसूरी।
हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहन
भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन।
डोईवाला चौक।
दूधली मार्ग।
कारगी चौक होते हुए शहर में प्रवेश।
हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहन
भानियावाला सर्विस लेन।
डोईवाला चौक।
दूधली मार्ग।
कारगी चौक।
आईएसबीटी।
शिमला बाईपास।
जीएमएस रोड।
कैंट।
अनारवाला मार्ग से मसूरी।
आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहन
आईएसबीटी।
शिमला बाईपास।
जीएमएस रोड।
बल्लूपुर चौक।
कैंट।
अनारवाला।
मसूरी मार्ग।
देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन
कारगी चौक।
दूधली मार्ग।
डोईवाला चौक।
भानियावाला सर्विस लेन।
लालतप्पड़।
नेपाली फार्म तिराहा।
ऋषिकेश/हरिद्वार।
मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन
कुठाल गेट।
ओल्ड मसूरी रोड।
साईं मंदिर।
काठ बंगला पुल।
किशनाली चौक।
आईटी पार्क।
सहस्रधारा क्रॉसिंग।
6 नंबर पुलिया।
महाराणा प्रताप चौक।
थानो रोड।
ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट
भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)
कारगी चौक
सहस्रधारा क्रॉसिंग
भानियावाला फ्लाईओवर
शिमला बाईपास चौक
साईं मंदिर, राजपुर रोड
डोईवाला थाना से 100 मीटर आगे दूधली रोड
जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्धारित रूट प्लान का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें। इससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने में मदद मिलेगी।