जितेन्द्र आत्महत्या प्रकरण: चार अन्य आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी पूर्व में ही जा चुका है जेल
पौड़ी। जितेन्द्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने जांच के बाद चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि पौड़ी जनपद के ग्राम तलसारी निवासी जितेन्द्र कुमार द्वारा 21 जनवरी की सुबह खुद को बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली गयी थी।

आत्महत्या से पूर्व जितेन्द्र द्वारा एक वीडियो के माध्यम से भाजयूमो के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि उन्होने उसके साथ एक जमीन को लेकर 57 लाख रूपये की ठगी कर ली गयी है। जिसके कारण उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा है।

मामला सुखर््िायों में आने के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जिसमें मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जांच के दौरान इस मामले में चार अन्य आरोपियों शुभंम खण्डूरी, निवासी कोठारी मोहल्ला थाना डोईवाला,जनपद देहरादून, गौरव काम्बोज, निवासी बुल्लावाला, डोईवाला देहरादून, विकास शाह निवासी हरिद्वार रोड, भानियावाला तिराहा देहरादून व अभिषेक गैरोला निवासी बड़कोट रानीपोखरी देहरादून के खिलाफ भी पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html