उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लगेगी कई अहम प्रस्तावों पर मुहर, जनहित से जुड़े फैसलों की संभावना
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। करीब दो महीने बाद सचिवालय में हो रही यह बैठक कई अहम मुद्दों पर निर्णय लेने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
इस बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रमुख प्रस्तावों में देहरादून के रायपुर क्षेत्र में वर्षों से फ्रीज की गई भूमि को मुक्त करने का प्रस्ताव शामिल है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिल सकती है।
इसके साथ ही, एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” का प्रस्ताव भी इस बैठक में रखा गया है, जिस पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 8 शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना के लिए लिगेसी प्लान ड्राफ्ट को भी मंजूरी मिल सकती है।
योग नीति और महिला नीति पर भी फैसला संभव:
शाम 6:25 बजे शुरू हुई बैठक में लंबे समय से लंबित योग नीति और महिला नीति पर भी मुहर लगने की संभावना है। इन नीतियों के ज़रिए राज्य में योग को संस्थागत रूप देने और महिलाओं के सशक्तिकरण को गति देने की तैयारी की गई है।
अन्य प्रस्ताव जिन पर लग सकती है मुहर: