मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में जाना पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी का हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की जताई कामना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते इन दिनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खंडूरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनका स्वस्थ होना पूरे प्रदेश के लिए शुभ संकेत होगा।

इस मौके पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी की पुत्री श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी उपचार से जुड़ी जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।

भुवन चंद्र खंडूरी को उत्तराखंड की राजनीति में एक ईमानदार, अनुशासित और विकासोन्मुखी नेता के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खंडूरी हमेशा से युवाओं और जनसेवा के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *