उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की सह प्रभारियों की लिस्ट,बड़े खिलाड़ी को उत्तराखंड की ज़िम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की सह प्रभारियों की लिस्ट,बड़े खिलाड़ी को उत्तराखंड की ज़िम्मेदारी

कांग्रेस से आज की बड़ी खबर कांग्रेस ने राज्यों के सह प्रभारी घोषित किए हैं ऐसे में उत्तराखंड में प्रभारी शैलजा के साथ आज एआईसीसी द्वारा परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा सह प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस नियुक्त किए हैं।

वही उत्तराखंड के विधायक काजी निजामुद्दीन को महाराष्ट्र कांग्रेस सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व तेजतर्रार खिलाड़ी और जालंधर कैंट विधानसभा से विधायक परगट सिंह को कांग्रेस आलाकमान द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।


कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को संबंधित महासचिवों/प्रभारियों के साथ संबद्ध एआईसीसी सचिवों/संयुक्त सचिवों के रूप में नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान एआईसीसी सचिवों और संयुक्त सचिवों के योगदान की सराहना करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *