नंदाकिनी स्वायत सहकारिता मंगरोली म हुआ वार्षिक आम सभा का योजना

नंदाकिनी स्वायत सहकारिता मंगरोली विकासखंड नंदानगर की वार्षिक आम सभा का आयोजन नंदाकिनी स्वायत सहकारिता मंगरोली कार्यालय में किया गया। जिसमे 7 ग्राम संगठन से 137 महिला सदस्यो ने प्रतिभाग किया।

वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी नंदानगर विलेश्वर पंत,सहायक प्रबंधक रिप राजबर बिष्ट,सहायक प्रबंधक रिप महेन्द्र कफोला,द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया।इस अवसर पर क्लस्टर की अध्यक्षा वीरा देवी द्वारा समस्त प्रतिभागियों का स्वागत और अभिनंदन व्यक्त किया गया।


बैठक में बिजनेस प्रमोटर महेंद्र कुमार ने वित्तीय वर्ष 2023/24 को आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर क्लस्टर की कार्यकरनी का गठन भी किया गया। जिसमे सर्वसमिति से पुनः वीरा देवी अध्यक्षा, श्रीमति राधा देवी सचिव, शशि देवी कोसाद्यक्ष चुने गए।

आम सभा में जानकारी देते हुवे खंड विकास अधिकारी नंदानगर विलेश्वर् पंत ने राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन और रिप की जानकारी दी।साथ ही समूह की महिलाओ को उद्यम स्थापित करने पर जोर दिया ।आम सभा बैठक में जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक राजबर बिष्ट ने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना और एनआरएलएम द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सहायक प्रबंधक रिप महेन्द्र कफोला ने कहा की स्वयं सहायता समूहों एवं क्लस्टरों के माध्यम से महिलाओ को उद्यमिता से जोड़ने के लिए रिप परियोजना भरसक प्रयास कर रही है।उन्होंने वित्तीय वर्ष परियोजना द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। बीएमएम एनआरएलएम , देवेश उनियाल क्लस्टर की भूमिका एवं उनके दायित्वओ के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। बैठक में रिप ब्लॉक स्टाफ से आजीविका समन्वयक आशीष रावत, रिप ब्लॉक सहायक प्रसार कृषि एवं पशुपालन श्री रोहित राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समूह महिलाओ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। मुख्य अतिथियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर पुरुस्कृत किया गया। आम सभा बैठक में पूर्व स्टाफ यदुवीर खत्री, पुरोहित जी, समस्त बोर्ड सदस्य,सक्रिय महिला,ग्राम संगठन पदाधिकारी,क्लस्टर से बिज़नेस प्रमोटर महेंद्र कुमार, लेखाकार अतुल कुमार,ग्रुप मोबिलाइजर सुषमा देवी, व कलावती देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आजीविका समन्वयक आशीष रावत जी द्वारा किया गया।
वार्षिक आम सभा को सफल बनाने हेतु सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *