अंकिता भंडारी हत्याकांड: जेलर से हाथापाई करने लगा पुलकित आर्य, दूसरी जेल में किया गया शिफ्ट

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली के पुरसाड़ी कारागार से अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

चमोली: अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जिले के पुरसाड़ी कारागार में रखा गया था और जुलाई माह में उसने यहाँ जेलर से हाथापाई की जिसके बाद उसपर मुकदमा दर्ज किया गया है।

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जिले के पुरसाड़ी कारागार में रखा गया था, जहां से उसे पेशी के लिए कोटद्वार लाया जाता था। 20 जुलाई को कोर्ट में पेशी के बाद जब पुलकित को वापस पुरसाड़ी कारागार लाया जा रहा था, तो तलाशी के दौरान उसने जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य के साथ हाथापाई कर दी।
जेलर ने बताया कि कारागार में बंदियों को किसी भी सामान को बैरक में ले जाने की अनुमति नहीं होती, लेकिन पुलकित ने ऐसा किया और रोकने पर हिंसा की। इस घटना के बाद चमोली कोतवाली में पुलकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को इसके बाद चमोली के पुरसाड़ी कारागार से अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

आदतन अपराधी है आरोपी पुलकित आर्य
एक और लड़की बिट्टो भंडारी की गुमशुदगी से लेकर एक मजदूर का अपहरण करने तक पुलकित आर्य पर कई आरोप हैं। साल 2020 में कोविड प्रोटोकाल के बीच बिना पास के बदरीनाथ में घुसने वाले नेता अमरमणि त्रिपाठी के साथ गाड़ी में यही पुलकित आर्य था। बहरहाल दोनों आदतन अपराधी अमरमणि त्रिपाठी और पुलकित आर्य इस समय जेल में हैं और दोनों पर ही हत्या जैसे संगीन आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *