उत्तराखंड सचिवालय क्रिकेट क्लब, देहरादून के तत्वाधान में आज हरेला त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

उत्तराखंड सचिवालय क्रिकेट क्लब, देहरादून के तत्वाधान में आज हरेला त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।


माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की प्रेरणा से क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल जोशी जी की अध्यक्षता में आज क्लब द्वारा लगभग 350 फलदार वृक्ष (आम, आंवला, नींबू, नीम,चीकू, पीपल,जामुन आदि) शक्ति विहार एनक्लेव रायपुर एवं राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, देहरादून के आस_पास रोपे गए।

इस पुनीत कार्य में क्लब को यू.बी.टी केयर फाउंडेशन, 29 यूके एन.सी.सी बटालियन एवं शक्ति विहार विकास समिति द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में आज श्री राजेंद्र रतूड़ी, श्री टी.ए.खान, श्री अनिल काला, श्री विनोद शर्मा, श्री टिकराज सिंह, श्री रवि रंसवाल, श्री आशीष रावत,श्री ओमीश कुमार, श्री सुनील मेंदोला, श्री अरविंद राणा, श्री संजय जोशी, श्री राजन जोशी, श्री अनुज शेखर आदि उपस्थित रहे।

क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल जोशी जी एवं श्री राजेंद्र रतूड़ी जी द्वारा समस्त प्रदेश वासियों को हरेला लोकपर्व की बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *