8 अप्रैल 2024 को सचिवालय में लगी मिलजाएगा टीम की तरफ से स्मार्ट व्हीकल स्टीकर की स्टाल/प्रदर्शनी


कल दिनांक 8 अप्रैल 2024 को सचिवालय में मिलजाएगा (miljaega) टीम की तरफ से स्मार्ट व्हीकल स्टीकर की स्टाल/प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें सचिवालय के कार्मिकों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

जानिए क्या है एसवीएस :-

स्मार्ट वाहन स्टीकर्स चार पहिया वाहनों पर लगाए जाते हैं जिसको रजिस्टर करने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है, इस प्रक्रिया में प्रति वाहन 30 से 50 सेकंड का समय लगता है।

स्मार्ट वाहन स्टिकर्स के लाभ :-

• गलत जगह पार्किंग में खड़े वाहनों के मालिकों से तुरंत संपर्क करने में उपयोगी।

• क्यू॰आर॰कोड प्रयोग होने की वजह  से वाहन स्वामी का नंबर गोपनीय रहता है।

• हर बार एक ही टेलीफोन नंबर से कॉल प्राप्त होगी।

• वाहन स्वामी को वाहन से संबंधित सूचना तुरंत मिल जाती है।

• आपात स्थितियों में वाहन स्वामी या उनके परिजनों से संपर्क किया जा सकता है।

ऐसे और कई मायनों में बेहद फ़ायदेमंद और सुरक्षित है।

टीम मिलजाएगा द्वारा उक्त के संबंध में श्रीमती राधा रतूड़ी, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवम श्री दीपेंद्र चौधरी, सचिव, सचिवालय प्रशासन से भी मुलाकात की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *