गोवा, पंजाब और आंध्र प्रदेश के सीएम को पछाड़ पुष्कर सिंह धामी बने

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को देश के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला है। देश के अलग-अलग राज्यों के चार मुख्यमंत्रियों के लिए कराए गए सर्वे में धामी नंबर वन रहे हैं।

न्यूज एरीना इंडिया ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था। इस सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे। इनमें से मुख्यमंत्री धामी को 38 प्रतिशत वोट मिले और वे पहले स्थान पर रहे, जबकि गोवा के मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी 20 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मात्र 10 प्रतिशत वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।

इस सर्वे में मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले जनता से भी राय ली गई थी। सर्वे में शामिल लगभग 20 हजार लोगों ने इन चार मुख्यमंत्रियों के नाम का सुझाव दिया। न्यूज एरीना द्वारा चार मुख्यमंत्रियों के लिए ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को अपनी पहली पसंद बताया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी सरल और सौम्य छवि के लिए लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हैं। अक्सर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने और धर्मांतरण जैसे कड़े कानून बनाने के लिए सीएम धामी की हर ओर तारीफ हुई है। वहीं, अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी, भर्ती घोटालों में सख्त निर्णय, जोशीमठ आपदा में जनता को राहत पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए भी सीएम के प्रयासों को भी सराहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *