आजादी के” अमृत महोत्सव” को लेकर एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, नैनीताल द्वारा हल्द्वानी के शीशमहल क्षेत्र के बमोरी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आजादी के” अमृत महोत्सव” को लेकर एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने तथा शिक्षक -शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम में विभागीय कलाकार द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए तथा देशभक्ति पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ, और सही उत्तर देने वाले को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कविता मेहता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस तरह कार्यक्रम कराए जाने से विद्यार्थियों में देशभक्ति और आजादी के संघर्ष के प्रति अधिक जागरूकता पैदा होती है ।….वही क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना प्रसारण मंत्रालय नैनीताल केंद्र द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान कार्यक्रम की प्रभारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर प्रदेश में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति आम जनमानस को विभाग द्वारा गीत संगीत प्रश्नोत्तरी व संवाद के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम किए जाते रहे हैं आज भी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसके तहत कल दूसरा प्रोग्राम कठघरिया ब्लॉक मैं किया जाना प्रस्तावित है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *