उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़े पैमाने पर तबादले, 25 से अधिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपीं
नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने न्यायिक सेवा में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों समेत अन्य न्यायिक पदों पर 25 से अधिक अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए हैं। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश की मंजूरी के बाद रजिस्ट्रार जनरल योगेश गुप्ता द्वारा जारी अधिसूचना के तहत दिया गया है।
प्रमुख तबादले एवं नियुक्तियाँ
-
प्रदीप पंत को उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली का निदेशक नियुक्त किया गया है। वे हरीश कुमार गोयल की जगह लेंगे, जिन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नैनीताल बनाया गया है।
-
नरेंद्र दत्त, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बागेश्वर को हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है, जबकि पंकज तोमर को बागेश्वर भेजा गया है।
-
अमित कुमार सिरोही, जो वर्तमान में राज्यपाल के विधिक सलाहकार हैं, को टिहरी गढ़वाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
-
धर्म सिंह, जो उच्च न्यायालय में ओएसडी थे, अब पौड़ी गढ़वाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे।
-
संजीव कुमार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नैनीताल और नीलम रात्रा को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
-
अंजुश्री जु़याल और सविता चमोली को क्रमशः द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरिद्वार और हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।
-
रजनी शुक्ला को एफटीटीसी/पोक्सो कोर्ट, देहरादून भेजा गया है।
-
विक्रम, जो पहले नैनीताल में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे, अब रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय होंगे।
-
सुजीत कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार, अब प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हल्द्वानी होंगे।
पदोन्नति के साथ नई नियुक्तियाँ
-
अरुण वोहरा, ओएसडी/उप सचिव, को 5वें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरिद्वार बनाया गया है।
-
लक्ष्मण सिंह, सीजेएम, पौड़ी गढ़वाल को एफटीटीसी/पोक्सो कोर्ट, हरिद्वार भेजा गया है।
-
राहुल कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज (सीनियर डिविजन), देहरादून को 5वें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देहरादून नियुक्त किया गया है।