रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 3 गिरफ्तार, 4 महिलाओं को कराया गया रेस्क्यू
रुद्रपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर छापा
पुलिस को सूचना मिली थी कि आवास-विकास तिराहे के पास सन सिटी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित एक स्पा सेंटर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा।
मौके से तीन आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
-
विकास कुमार (22 वर्ष)
-
ओमविजय (28 वर्ष)
-
हरीश साह (39 वर्ष, स्पा संचालक)
अंदर बने थे कई कमरे, महिलाओं को रखा गया था
स्पा सेंटर की तलाशी के दौरान पुलिस को अंदर कई कमरे मिले, जहां महिलाओं को रखा गया था। मौके से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
महिलाओं का आरोप: दबाव और लालच में कराया जाता था काम
रेस्क्यू की गई महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले कई महीनों से वहां काम कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पा के नाम पर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था और संचालक व उसके सहयोगी उन पर दबाव बनाते थे।
मोबाइल, नकदी और रजिस्टर बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी और कस्टमर एंट्री रजिस्टर सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सभी सामान को सील कर जांच के लिए भेज दिया गया है। मोबाइल फोन की भी जांच कर नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ
-
भारतीय न्याय संहिता की धारा 143
-
अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 6