देहरादून देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका सौजन्यपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्य के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर:
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्षमहेंद्र भट्ट,
पूर्व केंद्रीय मंत्रीरमेश पोखरियाल ‘निशंक’,
राज्यसभा सांसदनरेश बंसल,
कैबिनेट मंत्रीगणेश जोशी एवं डॉ धन सिंह रावत,
मुख्य सचिवआनंद बर्द्धन,
पुलिस महानिदेशकदीपम सेठ,
जिलाधिकारी देहरादूनसविन बंसल,
एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकअजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत कर राज्य की ओर से सम्मान प्रकट किया।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के इस दौरे को राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम में राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक पहलुओं से जुड़ी कई गतिविधियाँ शामिल हैं।
उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उच्चस्तरीय प्रोटोकॉल और सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित किया है। उनके प्रवास के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं और पहलों पर भी चर्चा संभावित है।
राज्यवासियों में राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर उत्साह और गौरव का वातावरण देखा गया।