देहरादून में ‘पुलिस अधिकार मार्च : 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे राजनीतिक दल, पुलिस कर्मियों के समर्थन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
देहरादून में ‘पुलिस अधिकार मार्च’ के दौरान पुलिस-प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; वर्षों से लंबित मांग पूरी करने की उठी आवाज
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के जवानों को 4600 ग्रेड पे देने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर सोमवार को राजधानी देहरादून में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी), कांग्रेस, मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति, जन अधिकार मंच और स्वाभिमान मोर्चा सहित कई संगठनों ने ‘पुलिस अधिकार मार्च’ निकालकर पुलिस कर्मियों की मांगों का समर्थन किया।
