कांग्रेस पार्टी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी देहरादून से इसको मिल सकता हैं टिकट
उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के बाद अब अपने मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पाँच नगर निगमों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं, लेकिन देहरादून और दो अन्य नगर निगमों का मामला फिलहाल लटका हुआ है।
देहरादून के मेयर पद के लिए सबसे चर्चित नाम वीरेंद्र पोखरियाल का है, जो कांग्रेस के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। उनके नाम की चर्चा पिछले कुछ दिनों से जोरों पर है और उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस की ओर से उन्हें ही टिकट मिल सकता है।
कांग्रेस की यह सूची बीजेपी के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों के बाद आई है, जिससे आगामी नगर निगम चुनावों के लिए राजनीतिक माहौल और भी गर्मा गया है।
कांग्रेस पार्टी इस बार स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है, और देहरादून जैसे महत्वपूर्ण शहरों में पार्टी के भीतर से भी मजबूत नेतृत्व चुनने की कोशिश कर रही है।
उत्तराखंड प्रदेश काग्रेस कमेटी द्वारा जारी नगर निगम प्रत्याशी सूची में शामिल नाम: द्वितीय
- हरिद्वार (ओबीसी महिला) – श्रीमती अमरेश वलियान
- ऋषिकेश ( अनुसूचित जाति) दीपक जाटव
- अल्मोड़ा (ओबीसी) – श्री भैरव गोस्वमी
- रूद्रपुर (अनारक्षित) – श्री मोहन खेडा
- रुडकी (महिला) श्रीमती पूजा गुप्ता
