उत्तराखंड में हरेला पर्व पर पर्यावरण का उत्सव: मुख्यमंत्री ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
देहरादून, उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर बुधवार को राज्यभर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहरादून स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और चेतना से जुड़ा गहन भाव है। यह पर्व पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी की स्मृति कराता है।
