भिकियासैंण ( अल्मोडा) भाजपा वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी ने चिलियानौला, थापला, मजखाली में शिरकत की

अल्मोडा जिले के विकास खंड भिकियासैण के चिलियानौला नगर पालिका सहित थापला व मजखाली में रामलीला महोत्सवों का आयोजन हो गया है।

चिलियानौला में राम जन्म, ताड़का वध तथा मजखाली में सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इघर अल्मोडा जिले के विकास खंड ताड़ीखेत ब्लॉक के थापला में मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी ने रामलीला मंचन का उदघाटन किया।


चिलियानौला में रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन राम जन्म, राम सहित राजा दशरथ के चारों पुत्रों के बाल्यकाल, राजदरबार, मुनि विश्वामित्र के यज्ञ व यज्ञ की रक्षा के दौरान भगवान राम द्वारा राक्षसी ताड़का के वध आदि प्रसंगों मनमोहक मंचन किया गया। कहा भगवान राम व रामायण की प्रासंगिकता आज भी कम नहीं हुई है। उन्होंने आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। ठंड के बावजूद सभी जगहों रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.