मेहर गांव में भीषण आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा, जन-पशु हानि नहीं

देहरादून। देर रात एक गांव में अचानक लगी आग से लाखों रुपये के नुकसान की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस, पुलिस, सेना, आईटीबीपी और बीआरओ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलारी से लगभग 7 किलोमीटर आगे स्थित ग्राम मेहर में बीती रात आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी मलारी से पुलिस बल के साथ आईटीबीपी और फायर सर्विस ज्योतिर्मठ को अवगत कराया गया। फायर सर्विस की प्रशिक्षित टीम अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

मौके पर स्थिति का त्वरित आकलन कर चार होज पाइप फैलाए गए और योजनाबद्ध तरीके से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान आर्मी और बीआरओ के टैंकरों से लगातार पानी की आपूर्ति की गई, जिससे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में एक से दो मकान प्रभावित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि घटना के समय गांव में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जन या पशु हानि नहीं हुई।

घटनास्थल पर राजपूत रेजीमेंट (मलारी), आईटीबीपी, बीआरओ, आर्मी और पुलिस बल मौजूद रहे। सभी एजेंसियों के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई से स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html