पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, पुलिस प्रशासन के फूले हाथ-पांव

ऋषिकेश : श्यामपुर क्षेत्र में एक शख्स ने पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूला दिए। यह घटना उस समय हुई जब पंचर की दुकान चलाने वाला व्यक्ति अपने दुकान के बंद होने से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

घटना के बारे में जानकारी मिली कि शख्स, जिसका नाम अनूप थपलियाल बताया जा रहा है, हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के बाहर अपनी पंचर की दुकान चला रहा था। कुछ समय पहले, पेट्रोल पंप बेच दिया गया और नए मालिक ने उसके सामने दीवार खड़ी कर भूमि कब्जा ली, जिसके बाद उसकी दुकान भी बंद हो गई।

अनूप थपलियाल का कहना है कि जब तक उसे दुकान नहीं दी जाती, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंच गई और उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, वह ढाई घंटे से टावर पर चढ़ा हुआ है और पुलिस उसे सुरक्षित रूप से उतारने का प्रयास कर रही है।

आज सुबह सूचना मिली थी कि अनूप थपलियाल एक व्यक्ति पंचर की दुकान चलाता था. वो दुकान बंद होने के कारण मोबाइल के टावर पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा हुआ है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, जो अनूप को नीचे उतारने के लिए समझा रही है. फिलहाल, वो करीबन ढाई घंटे से टावर पर ही चढ़कर बैठा है. जल्द ही उसे सही सलामत उतार लिया जाएगा. – विनोद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, ऋषिकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *