पैतृक गांव में आस्था का संगम: उत्तराखंड पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य स्वागत
ऋषिकेश/पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, जहां यमकेश्वर हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव पंचूर गांव के लिए रवाना हुए, जहां वे धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल
पंचूर गांव में नव-निर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में 4 से 8 मई तक भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन में योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं।
-
कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा
-
मुख्यमंत्री योगी शनिवार को वापस लौट सकते हैं