हल्द्वानी कचहरी में धीरेंद्र प्रताप का स्वागत, मुजफ्फरनगर कांड पर फास्ट ट्रैक कोर्ट की उठी मांग

हल्द्वानी कचहरी में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई राज्य आंदोलनकारी और पूर्व राज्य मंत्री डॉ हरीश पाल ने की।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल दीवान सिंह विश्व ने भी धीरेंद्र प्रताप का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य का गठन तो हो गया, लेकिन जनता की कई मूलभूत आकांक्षाएं आज भी अधूरी हैं।

अपने संबोधन में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण अभी अधूरा है और इसके लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने विशेष रूप से मुजफ्फरनगर कांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में अब तक दोषियों को सजा नहीं मिलना बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि इस मामले में जल्द न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए, ताकि वर्षों से लंबित न्याय प्रक्रिया को गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *