हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 10वीं कक्षा की छात्रा कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली थी, तभी रास्ते में स्कूटी सवार शोहदों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन छात्रा के पिता की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी अपनी नीयत में कामयाब नहीं हो पाए और छात्रा को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पूरे मामले में पुलिस ने अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा को जबरन स्कूटी पर बैठाया
पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, छात्रा रोजाना आवास विकास क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने जाती है। 30 अगस्त को भी वह घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। रास्ते में स्कूटी पर सवार युवक ने अचानक उसे रोक लिया और अपने एक साथी की मदद से जबरन खींचकर स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही युवक उसे लेकर फरार होने लगा।
पिता ने किया पीछा, बीच रास्ते में छोड़ी छात्रा
इसी दौरान छात्रा के पिता को घटना की भनक लग गई और वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी छात्रा को बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच गई।
पहले भी कर चुका था परेशान
छात्रा और परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी छात्रा को परेशान कर चुका था। कुछ समय पहले उसने जबरन छात्रा को एक ताबीज देकर धमकाया था कि अगर इसे नहीं पहना तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। छात्रा ने डर के चलते पिता को इसकी जानकारी दी थी। पिता ने आरोपी को उसके घर जाकर समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
छात्रा डरी-सहमी, परिवार में दहशत
लगातार हो रही परेशानियों से छात्रा डरी-सहमी रहने लगी थी। परिवार ने बताया कि आरोपी की हरकतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं और अब उसने खुलेआम छात्रा का अपहरण करने की कोशिश कर दी। इस घटना के बाद परिवार दहशत में है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, कड़ी कार्रवाई का भरोसा
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO