चमोली में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को कोतवाली गोपेश्वर में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को 23 फरवरी की रात बहला-फुसलाकर ले जाया गया। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65, 137(2), 315(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर के नेतृत्व में टीम गठित की गई और दबिश देकर आरोपी गौरव सेंजवाल (23 वर्ष), निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला अपराधों पर सख्ती का दावा

चमोली पुलिस का कहना है कि महिला व नाबालिगों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई और सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *